अदरक भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मौजूद जिंजरॉल और अन्य प्राकृतिक यौगिकों के कारण यह पाचन, मिचली,कफ सूजन,और कुछ प्रकार के दर्द में मददगार हो सकता है। अदरक का सेवन चाय, सब्जी, दाल और अन्य खाद्य पदार्थों के माध्यम से आसानी से किया जाता है।
अदरक का सेवन
अदरक का सेवन कई तरीको से किया जा सकता है भोजन में कच्चा पानी में उबाल कर लिया जा सकता है
- अदरक की चाय:– पानी में थोड़ी कुटी हुई अदरक डालकर उबालें। स्वाद के लिए नींबू या थोड़ा शहद मिला सकते हैं।
- अदरक का पानी:– पानी में अदरक के कुछ पतले टुकड़े डालकर कुछ देर उबालें और गुनगुना होने पर पिएं।
- सब्जियों में अदरक:– सब्जी और दाल में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालककर उसका उपयोग कर सकते हैं।
- अदरक की चटनी:– अदरक को हरी मिर्च, धनिया और नींबू के साथ पीसकर स्वादिष्ट चटनी बनाई जा सकती है।
- सलाद में अदरक:– थोड़ी मात्रा में बारीक कटी हुई अदरक सलाद में मिलाया जा सकता है।
- अदरक की गर्म चाय या अदरक मिला गर्म पानी गले में होने वाली हल्की खराश में आराम देता है।
पाचन तंत्र बेहतर करने के लिए अदरक का उपयोग
अदरक का सबसे लोकप्रिय उपयोग पाचन संबंधी परेशानी में किया जाता है। यह पेट खाली होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार अदरक अपच, पेट भारी होने और मतली जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक हो सकता है।खाने में थोड़ी मात्रा में अदरक शामिल करने से भोजन का स्वाद भी बढ़ता है और पाचन संबंधी आराम मिल सकता है।
2. सर्दी-जुकाम और खांसी में आराम
अदरक की तासीर गर्म होती है और इसमें एंटी-वायरल व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। अदरक वाली चाय या अदरक का रस शहद के साथ लेने से गले की खराश, खांसी और बंद नाक में तुरंत आराम मिलता है।
3. मतली और उल्टी (Nausea) में राहत-
सफर के दौरान होने वाली उल्टी (motion sickness), मॉर्निंग सिकनेस या सामान्य जी मिचलाने की समस्या में अदरक का छोटा टुकड़ा चबाना या अदरक की चाय पीना बहुत लाभकारी होता है।
4. जोड़ों के दर्द और सूजन में फायदा-
अदरक में ‘जिंजरोल’ (Gingerol) नामक तत्व होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द, गठिया (Arthritis) और मांसपेशियों की जकड़न को कम करने में मदद करता है।
6. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक-
नियमित और सीमित मात्रा में अदरक का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद कर सकता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
7. पीरियड्स के दर्द (Menstrual Pain) में राहत-
मासिक धर्म के शुरुआती दिनों में होने वाले पेट दर्द और ऐंठन को कम करने में अदरक का सेवन काफी कारगर माना जाता है। अदरक के टुकड़े को मुंह में दांत के नीचे दबाने से आराम मिलता है।