NEWS

Today in History

5 जुलाई का इतिहास

इतिहास केवल बीते हुए समय का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। 5 जुलाई की तारीख विश्व और भारत के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है। इस दिन राजनीति, विज्ञान, खेल, साहित्य, स्वतंत्रता आंदोलन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े कई ऐसे घटनाक्रम हुए जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी।

5 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1. 1687 – न्यूटन की प्रसिद्ध पुस्तक Philosophiæ Naturalis Principia Mathematica प्रकाशित हुई

महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन की प्रसिद्ध पुस्तक Philosophiæ Naturalis Principia Mathematica प्रकाशित हुई। इसी पुस्तक में न्यूटन ने “गति के नियम और गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत” प्रस्तुत किया, जिसने आधुनिक विज्ञान की दिशा बदल दी।

1811 – वेनेज़ुएला ने स्वतंत्रता की घोषणा

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। इस प्रकार यह दिन वेनेज़ुएला के निवासियों के लिए की स्वतंत्रता का दिन है।

1865 – पहला गति सीमा कानून (Speed Limit Law)

दुनिया का पहला गति सीमा कानून (Speed Limit Law) 5 जुलाई 1865 को ब्रिटेन की संसद द्वारा लोकोमोटिव एक्ट (Locomotive Act) के रूप में पारित किया गया था, इसे ‘रेड फ्लैग एक्ट’ (Red Flag Act) भी कहा जाता था, जिसके तहत शहरों में वाहनों की रफ्तार 2 मील (करीब 3.2 किमी) प्रति घंटा और ग्रामीण इलाकों में 4 मील (करीब 6.4 किमी) प्रति घंटा तय की गई थी।इस कानून को 14 नवंबर 1896 को समाप्त कर दिया गया,और ‘लोकोमोटिव ऑन हाइवेज एक्ट’ लागू हुआ और गति सीमा बढ़ाकर 14 मील प्रति घंटा कर दी गई।

1905 – बंगाल विभाजन की घोषणा

5 जुलाई के इतिहास में भारत में घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटना में बंगाल के विभाजन की घोषणा वायसराय लॉर्ड कर्जन के द्वारा की गयी। इस निर्णय का पूरे भारत में तीव्र विरोध हुआ। इसके विरोध में स्वदेशी आंदोलन प्रारंभ हुआ जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की।

1954 – बीबीसी का पहला टेलीविजन समाचार

ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक बीबीसी ने अपना पहला नियमित टेलीविजन समाचार बुलेटिन प्रसारित किया गया। 20 मिनट के इस बुलेटिन को रिचर्ड बेकर (Richard Baker) ने आवाज़ दिया। यह इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।

2015 – अमेरिका बना फीफा महिला विश्व कप चैंपियन

5 जुलाई 2015 को कनाडा के वैंकूवर में खेले गए फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराकर फीफा महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, इस ऐतिहासिक जीत के साथ अमेरिका तीन बार (1991, 1999 और 2015) विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी।अमेरिका ने फीफा महिला विश्व कप जीतकर महिला फुटबॉल में अपना दबदबा कायम रखा।

5 जुलाई को जन्म लेने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति

1882 – डॉ. बिधान चंद्र रॉय

भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक, शिक्षाविद एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री। उनके द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया,राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

वर्षऐतिहासिक घटनामहत्व
1687आइज़ैक न्यूटन की पुस्तक Philosophiæ Naturalis Principia Mathematica प्रकाशित हुई।आधुनिक भौतिकी और गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की नींव रखी।
1811वेनेज़ुएला ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।लैटिन अमेरिका के स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण घटना।
1865ब्रिटेन में प्रारंभिक गति सीमा (स्पीड लिमिट) संबंधी कानून लागू किए गए।सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
1905लॉर्ड कर्जन ने बंगाल विभाजन की घोषणा की।भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वदेशी आंदोलन को नई गति मिली।
1946अमेरिका ने बिकिनी एटोल में परमाणु परीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।परमाणु युग और शीत युद्ध के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना।
1954बीबीसी ने पहला नियमित टेलीविजन समाचार बुलेटिन प्रसारित किया।आधुनिक टीवी पत्रकारिता के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि।
1975केप वर्डे ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त की।अफ्रीका में उपनिवेशवाद के अंत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
2015अमेरिका ने फीफा महिला विश्व कप जीता।महिला फुटबॉल में अमेरिका की वैश्विक श्रेष्ठता का प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *